Breaking
6 Jun 2026, Sat

भाजपा जिला कार्यालय जगजीतपुर में धूमधाम से मनाई गई दीपावली

हरिद्वार:(चीफ एडिटर)भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय जगजीतपुर, हरिद्वार में दीपावली का पर्व बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने श्री गणेश, श्री लक्ष्मी और भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना कर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने सभी को दीपावली की हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह त्यौहार सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और नई ऊर्जा लेकर आए। उन्होंने कहा कि दीपावली के दीपक नई प्रेरणा, उत्साह और सकारात्मकता का संदेश देते हैं। साथ ही उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ त्यौहार मनाने की अपील की।

इस मौके पर जिला महामंत्री संजीव चौधरी, हीरा सिंह बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, तरुण नय्यर, विनीत जो, रिशु चौहान, नकली राम सैनी, लक्ष्मण सिंह नागर, विक्रम भुल्लर, जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र सिंह चौहान, महिला मोर्चा महामंत्री प्रीति गुप्ता, प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा अनु कक्कड़, अरविंद कुशवाहा, सचिन चौहान, सरवन चौहान, पारस गुप्ता सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *