Breaking
1 Aug 2026, Sat

कांवड़ मेला 2026: हरिद्वार में 300 अस्थायी शौचालय स्थापित, यूरिनल उपयोग निःशुल्क

हरिद्वार:(जीशान मलिक) कांवड़ मेला-2026 के दौरान श्रद्धालुओं को स्वच्छता संबंधी कोई असुविधा न हो, इसके लिए नगर निगम हरिद्वार ने मेले में बड़े स्तर पर सार्वजनिक शौचालयों की व्यवस्था की है।नगर निगम के अनुसार मेला क्षेत्र में कुल 180 अस्थायी शौचालय और 120 एफआरपी शौचालय लगाए गए हैं। इसके अलावा बैरागी कैंप, पंतद्वीप, जटवाड़ा पुल सहित कांवड़ मार्ग के प्रमुख स्थानों पर भी पर्याप्त संख्या में शौचालय स्थापित किए गए हैं।

नगर निगम ने नगर क्षेत्र के सभी सार्वजनिक शौचालयों में यूरिनल का उपयोग पूरी तरह निःशुल्क कर दिया है। इसके लिए सभी शौचालयों पर स्पष्ट सूचना वाले स्टिकर लगवाए गए हैं। मुख्य सफाई निरीक्षकों को यह सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी गई है कि कोई भी एजेंसी शुल्क न ले।सोशल मीडिया और कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में हरकी पैड़ी स्थित सुलभ शौचालय के बंद होने की खबर सामने आई थी। इस पर संबंधित एजेंसी ने बताया कि उस समय सफाई कर्मी साफ-सफाई की सामग्री लेने गया था। साथ ही शौचालय में एक छोटी तकनीकी समस्या आ गई थी, जिसके कारण उसे कुछ देर के लिए अस्थायी रूप से बंद किया गया था। जरूरी काम पूरा होते ही शौचालय को फिर से सामान्य रूप से शुरू कर दिया गया।नगर निगम का कहना है कि मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि किसी भी कांवड़ यात्री को दिक्कत न हो।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *