Breaking
29 Jul 2026, Wed

नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार

रुड़की:(जीशान मलिक)नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में कोतवाली रुड़की पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी आजम पुत्र मुमताज सोमवार को अपने परिजनों के साथ थाने पहुंचा, जहां पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। 17 अप्रैल 2026 को पीड़ित के भाई ने कोतवाली रुड़की में तहरीर दी थी कि सहारनपुर के गागलहेड़ी थाना क्षेत्र के हरोड़ निवासी आजम उसकी नाबालिग बहन को बहला-फुसलाकर ले गया है। पुलिस ने मुकदमा संख्या 149/26 धारा 137(2) BNS और पॉक्सो एक्ट की धारा 11(4), 12 के तहत केस दर्ज किया था।

प्रभारी निरीक्षक के निर्देश पर उपनिरीक्षक अंशु चौधरी के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस ने 18 अप्रैल को ही नाबालिग को बरामद कर लिया था। तभी से आरोपी की तलाश जारी थी। आज 05 मई को आरोपी आजम परिजनों के साथ थाने आया। पुलिस ने उसे नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

पुलिस टीम में शामिल इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक अंशु चौधरी, कांस्टेबल लाइक अहमद और महिला कांस्टेबल स्वीटी रही।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *