Breaking
15 Sep 2026, Tue

जहां कैमरा नहीं वहां नहीं बनेगा परीक्षा केंद्र जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह

हरिद्वार:(ज़ीशान मलिक)उत्तराखंड बोर्ड एग्जाम 21 फरवरी से शुरू होने वाले हैँ जो 11 मार्च, 2025 तक चलेंगे.हाईस्कूल तथा इण्टरमीडिएट परीक्षा को लेकर समीक्षा बैठक ली गई. जिसमे जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विद्यालयों में तत्काल सीटीवी कैमरे लगाए जाएं जो विद्यालय कैमरा नहीं लगा रहे हैं उनकी जल्द से जल्द सूची बनाई जाए.

आगामी परीक्षा में उनमें सेंटर नहीं बनाए जाएंगे. उन्होंने यह भी कहा कि जिन सेंटरों में शिक्षकों को तैनात किया जाएगा वो वहीं पर ही ड्यूटी करें यदि कोई दिक्कत परेशानी हो उसकी जॉच टीम द्वारा की जाएगी. उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को बोर्ड सफल परीक्षा की अग्रिम शुभकामनाएं दी.

सीईओ केके गुप्ता ने बताया कि जनपद में हाईस्कूल (24374) तथा इंटरमीडिएट के (23659) कुल छात्र-छात्राएं हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के (126) सेंटरों पर परीक्षा देंगे। जिसमें (13) संवेदनशील तथा अति संवेदनशील चार(4) चिन्हित किए गये हैं, जिनका विभाजन सात(7)सेक्टरों में किया गया।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *