
पिरान कलियर:(जीशान मलिक) कोतवाली पिरान कलियर पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के अनुसार 21 अक्टूबर को एक नाबालिग पीड़िता ने थाने पहुंचकर साहिल नाम के युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना बाल कल्याण अधिकारी की मौजूदगी में पीड़िता से पूछताछ की गई और थाना कलियर पर मुकदमा अपराध संख्या 269/26 धारा 137(2), 64(1) BNS व 3(क)/4 पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर एसपी देहात के पर्यवेक्षण और सीओ बहादराबाद के निर्देशन में प्रभारी कोतवाली कलियर के नेतृत्व में टीम गठित की गई। इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने आरोपी साहिल (20) पुत्र इसराईल, निवासी इमाम साहब रोड, कलियर को डबल रोड धनौरी से गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तार आरोपी साहिल पुत्र इसराईल, निवासी कलियर।पुलिस टीम में शामिल उपनिरीक्षक महिपाल सैनी, हेड कांस्टेबल माजिद खान।

