देहरादून:(चीफ एडिटर)उत्तराखंड राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026 का आयोजन देहरादून में भव्य रूप से संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में प्रदेशभर से करीब 350 खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।
चैंपियनशिप में मॉडर्न चिल्ड्रन एकेडमी के 6 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय के 4 खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई कर लिया।
गोल्ड मेडलिस्ट:शिवांशु, ऋषभ, आन्वी और अर्नव
सिल्वर मेडलिस्ट:देव मलियान और दिव्यांशी
स्वर्ण पदक विजेता चारों खिलाड़ी जून माह में होने वाली राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से विद्यालय, अभिभावकों और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
विद्यालय की प्रधानाचार्या ने सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और अभिभावकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि बच्चों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण ने विद्यालय को यह गौरव दिलाया है।
मॉडर्न चिल्ड्रन एकेडमी के ताइक्वांडो परिवार ने उम्मीद जताई कि राष्ट्रीय स्तर पर भी ये खिलाड़ी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय, जनपद और राज्य का नाम रोशन करेंगे।

