Breaking
15 Sep 2026, Tue

अजमेर शरीफ दरगाह में खुला जन्नती दरवाजा, उर्स से पहले उमडी जायरीनों की भीड़

राजस्थान:(जीशान मलिक) माहे रजब की शुरुआत होते ही अजमेर शरीफ में स्थित ख्वाजा गरीब नवाज के उर्स की तैयारी हो चुकी है।आपको बता दे कि दरगाह में स्थित जन्नती दरवाजा जायरीनों के लिए खोल दिया गया है। दरवाजा खुलते ही जायरीनों की भीड़ उमड़ने लगी है।

जन्नती दरवाजे पर लगातार बढ़ रही भीड़ को देखते हुए पुलिस का अतिरिक्त जाब्ता तैनात किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ जायरीनों की आवाजाही को सुचारू बनाए रखने के लिए दरगाह कमेटी और अंजुमन के जवान भी मौके पर मौजूद हैं। जन्नती दरवाजे से जियारत करने की होड़ को कंट्रोल करने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

दरगाह के खादिम सैय्यद शकील अहमद और सैय्यद हाफिज चिश्ती ने बताया कि साल में कुल चार बार जन्नती दरवाजा खोला जाता है।सबसे पहले इस्लामिक माह रजब में ख्वाजा गरीब नवाज के उर्स के मौके पर, उसके बाद ईद-उल-फितर पर, फिर उर्स ख्वाजा उस्मान हरवानी के मौके पर और इसके बाद ईद-उल-अजहा यानी बकरीद पर जन्नती दरवाजा खोला जाता है।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *