हरिद्वार:(जीशान मलिक/रागिब नसीम)भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रदेश के विभिन्न मोर्चा अध्यक्षों से परामर्श के पश्चात रुड़की जिले के मोर्चा अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। यह निर्णय संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों और चुनावी रणनीतियों को प्रभावी ढंग से लागू करने के उद्देश्य से लिया गया है।
प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने नव-नियुक्त मोर्चा अध्यक्षों को शुभकामनाएं देते हुए अपेक्षा जताई कि वे पार्टी की नीतियों, विचारधारा और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि संगठनात्मक मजबूती के साथ ही मोर्चों के माध्यम से युवाओं, महिलाओं, किसानों और समाज के विभिन्न वर्गों को पार्टी से जोड़ने का कार्य और तेज़ होगा।
भाजपा नेतृत्व ने विश्वास व्यक्त किया कि रुड़की जिले में नवगठित मोर्चा टीम पार्टी के अभियानों को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाएगी और संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करेगी।

