पिरान कलियर:(जीशान मलिक)देर रात समय 02.48 बजे पर डायल 112 के माध्यम से पीडिता की सूचना थाना पिरान कलियर को प्राप्त हुयी कि ग्राम सोहलपुर के पास स्कूल के अन्दर उसके साथ पांच लडको द्वारा मिलकर सामुहिक बलात्कार किया है।घटना सवेदनशील/ गंभीर/जघन्य अपराध होने के कारण घटना की गंभीरता से उच्चाधिकारी गणों को अवगत कराते हुये तत्काल थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार रात्री अधिकारी मय फोर्स के घटना स्थल पर पंहुचकर सर्व प्रथम पीडिता को रैस्क्यू किया गया तथा घटना की पडताल करते हुये पीडिता द्वारा तहरीर दी गयी तहरीर के आधार पर थाना पिरान कलियर पर मु0अ0सं0-236/2025 धारा 70(1) BNS पंजीकृत करवाया गया, तथा पीडिता को मेडिकल परीक्षण हेतु सिविल अस्पताल रूडकी भेजा गया।
पीडिता द्वारा पूछताछ से बताया कि दि0 23.08.2025 को वह अपने परीचित अनीश अहमद पुत्र अजीज अहमद निवासी ग्राम इनायतपुर थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार के द्वारा अपने साथ शराब लेने के लिए सोहलपुर ठेके पर लेकर गया था। जहां पर अनीश को हिमांशु सैनी उर्फ लड्डू पुत्र मुनीश कुमार सैनी निवासी हद्दीपुर थाना कलियर हरिद्वार मिला उसके पश्चात दोनों ने शराब खरीदी जिसके बाद दोनों लोग महिला को एक पास के ही स्कूल में लेकर गए जहां पर 03 लोग 1- रजत पुत्र जगपाल निवासी ग्राम सोहलपुर थाना पिरान कलियर जिला हरिद्वार उम्र 30 वर्ष 2- नीरज पुत्र सतपाल निवासी ग्राम सोहलपुर थाना पिरान कलियर जिला हरिद्वार उम्र 48 वर्ष व 3- रजत पुत्र जगपाल निवासी ग्राम सोहलपुर थाना पिरान कलियर जिला हरिद्वार उम्र 30 वर्ष व एक अन्य मिले जिनके द्वारा महिला को शराब पिलाई गई उसके पश्चात इन सभी के द्वारा महिला के साथ बारी बारी सामूहिक कुकर्म किया गया और महिला को रात्री मे स्कूल मे ही छोड कर भाग गये जिसकी सूचना महिला के द्वारा डायल 112 पर समय 02.48 बजे पर देकर वैधानिक कार्यवाही अमल मे लायी जा चुकी है ।
इसके पश्चात नामजद अभियुक्तो की तलाश व गिरफ्तारी हेतु अलग से टीमे बनाकर ताबडतोड दविशे दी गयी जिसमे 04 अभियुक्त 1.अनीश अहमद पुत्र अजीज अहमद निवासी ग्राम इनायतपुर थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार उम्र 31 वर्ष 2. हिमांशु सैनी उर्फ लड्डू पुत्र मुनीश कुमार सैनी निवासी ग्राम हद्दीपुर थाना पिरान कलियर जिला हरिद्वार उम्र 25 वर्ष 3. रजत पुत्र जगपाल निवासी ग्राम सोहलपुर थाना पिरान कलियर जिला हरिद्वार उम्र 30 वर्ष 4. नीरज पुत्र सतपाल निवासी ग्राम सोहलपुर थाना पिरान कलियर जिला हरिद्वार उम्र 48 वर्ष को महज 06 घण्टे के भीतर गिरफ्तार किये गये जबकि एक अन्य अभियुक्त प्रकाश मे आया है जिसकी तलाश की जा रही है । गिरफ्तार चारो अभियुक्तों को आज मा0 न्यायालय में पेश किया जा रहा है ।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता-
1.अनीश अहमद पुत्र अजीज अहमद निवासी ग्राम इनायतपुर थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार उम्र 31 वर्ष
2. हिमांशु सैनी उर्फ लड्डू पुत्र मुनीश कुमार सैनी निवासी ग्राम हद्दीपुर थाना पिरान कलियर जिला हरिद्वार उम्र 25 वर्ष
3. रजत पुत्र जगपाल निवासी ग्राम सोहलपुर थाना पिरान कलियर जिला हरिद्वार उम्र 30 वर्ष
4. नीरज पुत्र सतपाल निवासी ग्राम सोहलपुर थाना पिरान कलियर जिला हरिद्वार उम्र 48 वर्ष
पुलिस टीम में शामिल_
1-थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार थाना पिरान कलियर
2-व0उ0नि0 बबलू चौहान थाना पिरान कलियर
3-उ0नि0 उमेश कुमार चौकी प्रभारी इमलीखेडा थाना पिरान कलियर ।
4-उ0नि0 विशाखा असवाल थाना पिरान कलियर ।
5-अ0उ0नि0 पुष्कर सिंह चौहान थाना पिरान कलियर ।
6-अ0उ0नि0 राम अवतार थाना पिरान कलियर ।
7-हे0का0 336 सोनू कुमार थाना पिरान कलियर ।
8-का0 1182 भूपेन्द्र सिंह थाना पिरान कलियर ।
9-का0 518 आविद अली थाना पिरान कलियर ।
10 जितेन्द्र कुमार
11 चालक नीरज कुमार।

