Breaking
15 Sep 2026, Tue

अग्निशमन विभाग द्वारा BPCL डिपो व लालढांग क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

अग्निशमन विभाग द्वारा BPCL डिपो व लालढांग क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

हरिद्वार, 16 मई 2025

हरिद्वार के अग्निशमन अधिकारी बीरबल सिंह एवं फायर सर्विस चालक सुरेंद्र सिंह ने 16 मई 2025 को BPCL डिपो, लालढांग में कर्मचारियों को अग्निशमन उपकरणों के संचालन एवं आपातकालीन स्थितियों में बचाव के उपायों की जानकारी दी।

इस अवसर पर परिसर में मौजूद कर्मचारियों को अग्निकांड की स्थिति में प्राथमिक प्रतिक्रिया, अग्निशमन यंत्रों के सही प्रयोग तथा सतर्कता बरतने के तौर-तरीके सिखाए गए।

इसके साथ ही, लालढांग क्षेत्र के स्कूलों एवं सभी पेट्रोल पंपों पर भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों के प्रयोग एवं आपातकालीन टोल फ्री नंबर 112 की महत्ता के बारे में अवगत कराया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *