Breaking
31 Jul 2026, Fri

रुड़की में 84 उत्तराखंड बटालियन एनसी का दस दिवसीय शिविर शुरू, 587 कैडेट्स कर रहे प्रतिभाग

रुड़की:(जीशान मलिक) 84 उत्तराखंड बटालियन एनसी, रुड़की के तत्वावधान में क्वांटम विश्वविद्यालय, मंडावर में सोमवार 06 जुलाई से दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ।शिविर में हरिद्वार जनपद के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों से आए 587 एनसीसी कैडेट्स तथा 08 सहयोगी एनसीसी अधिकारी प्रतिभाग कर रहे हैं।दिन-रात संचालित होने वाले इस शिविर में कैडेट्स को शस्त्र प्रशिक्षण, मैप रीडिंग, दूरी का आकलन, फील्ड सिग्नल, आपदा प्रबंधन, व्यक्तित्व विकास एवं नेतृत्व क्षमता सहित एनसीसी के विभिन्न सैन्य एवं व्यवहारिक विषयों का व्यापक प्रशिक्षण दिया जाएगा।

शिविर के प्रथम दिवस सभी कैडेट्स का बायोमेट्रिक पंजीकरण किया गया तथा लाए गए समस्त कैंप दस्तावेजों का गहन सत्यापन एवं परीक्षण किया गया।कैंप कमांडेंट कर्नल जगदीश अलमिया ने शिविर के आयोजन के लिए विश्वविद्यालय परिसर उपलब्ध कराने पर संस्था के चेयरमैन अनिल गोयल का आभार व्यक्त किया। उन्होंने सुव्यवस्थित संचालन के लिए कुलपति डॉ. विवेक कुमार और कुलसचिव डॉ. अमित दीक्षित का भी धन्यवाद ज्ञापित किया।

शिविर के सफल संचालन में डिप्टी कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल अमन कुमार सिंह, कैंप एडजुटेंट कैप्टन सुशील कुमार आर्य, कैप्टन धर्म सिंह, फर्स्ट ऑफिसर डॉ. पारस कुमार, फर्स्ट ऑफिसर नीरज नौटियाल, मीडिया प्रभारी सेकंड ऑफिसर अरुण कुमार, केयरटेकर दीपिका गोस्वामी, दीपमाला, प्रियंका प्रजापति, सूबेदार मेजर अमर सिंह सहित समस्त प्रशिक्षण एवं प्रशासनिक स्टाफ सक्रिय योगदान दे रहा है।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *