Breaking
31 Jul 2026, Fri

नवोदय नगर वार्ड-13 में सड़कों का जाल: शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने किया निर्माण कार्यों का शुभारंभ

हरिद्वार:(चीफ एडिटर) शिवालिक नगर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने नवोदय नगर वार्ड संख्या-13 के विकास को नई गति देते हुए शिवालिक गंगा विहार की गली नं. 3, गली नं. 10, ज्ञान लोक कॉलोनी, आदर्श नगर व श्री राम कॉलोनी की अनेक सड़कों के निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया।विकास कार्यों के प्रारंभ होने पर क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष का स्वागत किया।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि नगर पालिका का उद्देश्य प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना और नागरिकों को बेहतर आधारभूत ढांचा उपलब्ध कराना है।उन्होंने कहा, “मजबूत और गुणवत्तापूर्ण सड़कें किसी भी क्षेत्र के विकास की आधारशिला होती हैं। इन सड़कों से नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, बरसात की परेशानियों से राहत मिलेगी और क्षेत्र का समग्र विकास होगा। हमारी प्रतिबद्धता है कि हर विकास कार्य समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा हो।”

राजीव शर्मा ने बताया कि सड़क, नाली, पुलिया, पार्क, जल निकासी सहित अन्य जनसुविधाओं के विकास के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम हो रहा है, ताकि हर वार्ड को बेहतर सुविधाएं मिलें। उन्होंने विश्वास दिलाया कि शिवालिक नगर को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाने के प्रयास जारी रहेंगे।

इस अवसर पर सभासद दीपक नौटियाल, मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी, मंडल महामंत्री पंकज चौहान, मंडल उपाध्यक्ष स्वेता सिंह, वतन वर्मा, भानु प्रताप सिंह, अभिषेक शर्मा, नीरज प्रेमी, बलवंत रावत, संचित डागर, भागेश्वरी, नीलम रावत, रोशन खान, देव विख्यात भाटी, रविंद्र उनियाल, मुकेश रावत, सुनीता जैन, रामनिवास गुज्जर सहित भाजपा पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *