Breaking
6 Jun 2026, Sat

12 जुलाई को सुबह 11:00 बजे बागपत मिल में किसान सभा का होगा आयोजन

उत्तरप्रदेश:(ज़ीशान मलिक) बागपत विधायक योगेश धामा परेशवार्ता कर कार्यक्रम की दी जानकारी चीनी मिल के विस्तारीकरण को लेकर अब किसानों कि उम्मीद जग गई है।

इसकी डीपीआर भी तैयार हो गई है 12 जुलाई को प्रदेश के गन्ना मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी बागपत चीनी मिल में आएंगे यहां वह किसान सभा को संबोधित करेंगे और किसानों को सौगात देंगे बताएंगे कि प्रक्रिया कहां तक पहुंची है इसकी जानकारी भी गन्ना मंत्री किसानों को देंगे।

बागपत विधायक योगेश धामा गुरुवार को पीडब्ल्यूडी मैं प्रेस वार्ता की और प्रदेश सरकार में गन्ना मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी के कार्यक्रम की जानकारी दी है |

विधायक ने बताया कि 12 जुलाई को बागपत मिल में सुबह 11:00 बजे किसान सभा का आयोजन किया जाएगा। इसके मुख्य अतिथि गन्ना मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी रहेंगे वह यहां किसानों को सौगात देंगे | विधायक योगेश धामा ने कहा कि जब उत्तर प्रदेश सरकार में लक्ष्मी नारायण चौधरी गन्ना मंत्री बने थे। किसानों की उम्मीद जगी थी, बागपत चीनी मिल का विस्तारीकरण होगा।

विधायक ने बताया कि यहां नए मिल का निर्माण करने से ही क्षमता से किसान को लाभ होगा| जिसके लिए गना मंत्री ने सहमति दी थी| तभी से मिल को नया रूप देने के लिए उत्तर प्रदेश शासन में प्रक्रिया चल रही है इसकी डीपीआर तक तैयार हो चुकी है विधायक ने कहा कि बागपत मिल की क्षमता दोगुना होने से यहां से जुड़े किसानों को बेहद लाभ होगा|

जिसके लिए गना मंत्री ने सहमति दी थी| तभी से मिल को नया रूप देने के लिए शासन में प्रक्रिया चल रही है और इसकी डीपीआर तक तैयार हो चुकी है।विधायक ने कहा कि बागपत आने पर किसान मंत्री का स्वागत करेंगे।

और मंत्री यहां किसानों को मिल से संबंधित कर सौगात देंगे मंत्री बताएंगे मिल को लेकर प्रक्रिया कहां तक पहुंची है।उन्होंने कहा कि बागपत चीनी मिल का विस्तारीकरण पहले ही होना था लेकिन रमाला में पहले कर दिया गया. इसके बाद बागपत चीनी मिल के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी घोषणा की थी। और बजट में भी इसे शामिल किया गया था| विधायक ने किसानों को 12 जुलाई बागपत मिल में आयोजित सभा में पहुंचने की अपील की इस अवसर पर मिल के अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह भी मौजूद रहेंगे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *