Breaking
31 Jul 2026, Fri

50 किलो केमिकल और फर्जी बोतलें! सिडकुल की कोल्ड ड्रिंक फैक्ट्री पर Food Dept का बड़ा एक्शन

हरिद्वार:(चीफ एडिटर)सिडकुल औद्योगिक क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित की जा रही एक कोल्ड ड्रिंक फैक्ट्री पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छापा मारा। छापेमारी के दौरान फैक्ट्री को सील कर दिया गया, क्योंकि यह बिना वैध फूड लाइसेंस के चलाई जा रही थी।

टीम को फैक्ट्री में कोल्ड ड्रिंक बनाने के दौरान स्वास्थ्य मानकों की पूरी तरह अनदेखी मिली। छापे के दौरान लगभग 50 किलो कार्बोनेटेड वॉटर, भारी मात्रा में चीनी और फर्जी लेबल वाली कोल्ड ड्रिंक की बोतलें बरामद की गईं। विभाग ने मौके से सारी सामग्री को जब्त कर लिया है।

इस कार्रवाई का नेतृत्व जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय सिंह ने किया, जिसमें वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन और सिडकुल थाना पुलिस भी शामिल रही।

जब टीम ने फैक्ट्री संचालक से लाइसेंस और वैध दस्तावेज दिखाने को कहा तो वह कोई भी वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका। इसके बाद विभाग ने तत्काल प्रभाव से फैक्ट्री को सील कर दिया।

इस कार्रवाई के बाद सिडकुल क्षेत्र के अन्य औद्योगिक प्रतिष्ठानों में भी हड़कंप मच गया है। विभाग द्वारा आगे की जांच जारी है, और संभव है कि अन्य फर्जी उत्पादक इकाइयों पर भी शिकंजा कसा जाए।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *