Breaking
6 Nov 2026, Fri

कलियर में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म का ब्लाइंड केस खुला, एक महीने बाद आरोपी दिल्ली से दबोचा

पिरान कलियर:(जीशान मलिक) एक महीने पहले 5 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के ब्लाइंड मामले का कोतवाली कलियर पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपी को कलियर से करीब 2 किलोमीटर आगे पुलिया के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी घटना के बाद दिल्ली भाग गया था।दिनांक 6 अक्टूबर को बच्ची के साथ हुई घटना के संबंध में 7 अक्टूबर को पिता ने कोतवाली कलियर में तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नवनीत सिंह ने प्रभारी निरीक्षक कलियर के नेतृत्व में टीम गठित की थी।

पुलिस ने शिकायतकर्ता से मिले फोटो और नाम के आधार पर संदिग्धों का सत्यापन किया। कलियर दरगाह परिसर, कलियर-रुड़की रोड, रुड़की बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन और बाजार में लगे 250 से अधिक सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया। बच्ची द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर आरोपी का स्केच भी तैयार कराया गया।लगातार प्रयासों के बाद 5 नवंबर को पुलिस टीम ने अब्दाल साहब रोड से इमलीखेड़ा जाने वाले रोड पर पुलिया के पास से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने वारदात में शामिल होना स्वीकार किया। आरोपी ने बताया कि उसने बच्ची को बहला-फुसलाकर सुनसान जगह ले जाकर वारदात को अंजाम दिया था और पकड़े जाने के डर से अगले दिन ही अपनी झोपड़ी उखाड़कर दिल्ली भाग गया था।

“गिरफ्तार आरोपी…

सिकन्दर उर्फ जमीं खाँ (35 वर्ष) पुत्र जकी खाँ, निवासी पुराना रामपुर रोड, शाहबाद, जिला रामपुर (उ.प्र.), हाल पता – हज कमेटी के पास झुग्गी-झोपड़ी, कलियर, हरिद्वार।

पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भण्डारी, वरिष्ठ उप निरीक्षक रमेश कुमार सैनी, उप निरीक्षक योगेश, उप निरीक्षक अमित नोटियाल, महिला उप निरीक्षक एकता मंमगाई सहित सीआईयू रुड़की की टीम।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *