Breaking
6 Nov 2026, Fri

दिसंबर में अल्मोड़ा में होगा दो दिवसीय विंटर कार्निवल, डीएम ने की तैयारियों की समीक्षा

अल्मोड़ा:(जीशान मलिक) जनपद में आगामी दिसंबर माह में दो दिवसीय विंटर कार्निवल का आयोजन किया जाएगा। तैयारियों को लेकर शुक्रवार को जिलाधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा और व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।कार्निवल में सांस्कृतिक कार्यक्रम, म्यूजिक बैंड की प्रस्तुतियां, स्टार नाइट, फूड फेस्टिवल, फोटोग्राफी प्रतियोगिता और खेलकूद प्रतियोगिताओं सहित कई मनोरंजक गतिविधियां होंगी। इससे स्थानीय कलाकारों और प्रतिभाओं को अपनी कला दिखाने का मौका मिलेगा, वहीं पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

जिलाधिकारी ने कहा कि विंटर कार्निवल का आयोजन आकर्षक और सुव्यवस्थित ढंग से किया जाए, ताकि स्थानीय नागरिकों के साथ पर्यटक भी इसका आनंद उठा सकें। उन्होंने अधिकारियों को कार्यक्रम स्थलों, सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर आपसी समन्वय से काम करने और सभी तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा, परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास के.एन. तिवारी, उप जिलाधिकारी संजय कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *