Breaking
31 Jul 2026, Fri

“प्रगति संस्था ने विधिक साक्षरता एवं जागरूकता प्रशिक्षण शिविर का किया आयोजन”

रूड़की:(भगवा सनातन टाइम्स संवाददाता)प्रगति संस्था देहरादून द्वारा जिला शिक्षा एंव प्रशिक्षण,रूड़की के सभागार में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।जिसमें रूडकी आंगनवाडी कार्यकारणी, आशा सहायता समूह की महिलाओं द्वारा ने प्रतिभाग किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन नवल सिंह बिष्ट सिविल जज सचिव तहसील, विधिक सेवा समिति रूडकी के द्वारा किया गया।

सचिव नवल सिंह द्वारा प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि महिलाए दोहरी जिम्मेदारी निभाती है। घेरलू हिंसा से पीड़ित महिलाओ के कानून, कार्य स्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीडन के रोक थाम, निषेध और निवारण अधिनियम 2013 पोश अधिनियम व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रदान कराये जाने वाली निःशुल्क विधिक सेवाए आदि के विषय में चर्चा की।

प्रगति संस्था से सोनाली ने ग्रामीण महिलाओं पर पर्यावरण का प्रभाव के विषय में चर्चा की।

शिवांगी के द्वारा पोक्सो कानून, जेंन्डर के विषय में जानकारी दी रेखा पुंडीर द्वारा कार्य स्थल पर महिलाओं से यौन उत्पीड़न के विषय में विस्तार से चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त शिविर में मौजूद समस्त महिलाओं द्वारा उक्त शिविर में रहकर समस्त जानकारी प्राप्त की गई तथा उक्त शिविर में प्राप्त जानकारी से सम्बधित अपनी समस्या साझा की गई।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *