Breaking
30 Nov 2026, Mon

भारतीय किसान यूनियन (भूमि पुत्र) में नई नियुक्तियां

रुड़की:(रागिब नसीम) भारतीय किसान यूनियन (भूमि पुत्र) संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से संगठन में नई नियुक्तियां की गई हैं। संगठन के युवा राष्ट्रीय संगठन मंत्री चौधरी विकास पंवार ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धीरेन्द्र प्रताप के नेतृत्व में पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपीं।इस दौरान एकांत त्यागी को ब्लॉक अध्यक्ष, रुड़की (हरिद्वार) तथा जीतेन्द्र को ग्राम अध्यक्ष, नेन्हेड़ा अनंत, रुड़की (हरिद्वार) नियुक्त किया गया। दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन की मजबूती एवं किसानों की समस्याओं को उठाने की जिम्मेदारी सौंपी गई।

चौधरी विकास पंवार ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन में मिली जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ निभाएं। किसानों, मजदूरों एवं आम जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाकर उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास करें।उन्होंने कहा कि भारतीय किसान यूनियन (भूमि पुत्र) किसान, मजदूर एवं आम जनमानस के अधिकारों की लड़ाई लड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। संगठन को गांव-गांव और क्षेत्र-क्षेत्र तक मजबूत बनाने के लिए लगातार विस्तार किया जा रहा है।

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि वे संगठन की नीतियों एवं उद्देश्यों के अनुरूप कार्य करेंगे और संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी मेहनत एवं निष्ठा से काम करेंगे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *