Breaking
27 Nov 2026, Fri

राजेंद्र खोलिया ने संभाली कलियर कोतवाली की कमान, दरगाह साबिर पाक में चादरपोशी कर मांगी अमन-ओ-अमान की दुआ

पिरान कलियर:(जीशान मलिक)कलियर कोतवाली के नवनियुक्त प्रभारी राजेंद्र खोलिया ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। कोतवाली की जिम्मेदारी संभालने के बाद उन्होंने विश्व प्रसिद्ध दरगाह हजरत मखदूम अलाउद्दीन अली अहमद साबिर पाक पहुंचकर अकीदत के साथ चादरपोशी की। इस दौरान उन्होंने मुल्क और क्षेत्र में अमन-ओ-अमान, खुशहाली तथा आपसी भाईचारे की मजबूती के लिए दुआ मांगी।

दरगाह पहुंचने पर सज्जादानशीन शाह यावर साबरी ने नवनियुक्त कोतवाली प्रभारी राजेंद्र खोलिया की दस्तारबंदी कर उनका इस्तकबाल किया। इस मौके पर शाह यावर साबरी ने उनके सफल कार्यकाल की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र में कानून व्यवस्था और बेहतर होगी तथा शांति एवं सौहार्द का माहौल कायम रहेगा।

कलियर एक महत्वपूर्ण धार्मिक एवं पर्यटन स्थल होने के साथ ही देश-विदेश से आने वाले जायरीनों की आस्था का प्रमुख केंद्र है। ऐसे में यहां कानून व्यवस्था बनाए रखना और जायरीनों को सुरक्षित एवं बेहतर माहौल उपलब्ध कराना पुलिस प्रशासन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। नवनियुक्त कोतवाली प्रभारी के कार्यभार संभालने के बाद क्षेत्रवासियों को भी उनसे बेहतर पुलिस व्यवस्था और जनसहयोग की उम्मीद है।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *