Breaking
26 Nov 2026, Thu

सलीम बने भारतीय किसान यूनियन भूमि पुत्र के प्रदेश सचिव

पिरान कलियर:(रागिब नसीम) भारतीय किसान यूनियन भूमि पुत्र ने संगठन का विस्तार करते हुए सलीम को उत्तराखंड प्रदेश सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।संगठन के युवा राष्ट्रीय संगठन मंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष चौधरी विकास पंवार और राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा. धीरेन्द्र प्रताप के आदेश पर सलीम को नियुक्ति पत्र सौंपकर नई जिम्मेदारी की बधाई दी गई।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष चौधरी विकास पंवार ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि सलीम संगठन की मर्यादा और नीतियों का पालन करते हुए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ किसान और मजदूरों की आवाज बुलंद करेंगे। साथ ही संगठन को मजबूत करने और उसके विस्तार में अहम भूमिका निभाएंगे।वहीं, जिम्मेदारी मिलने पर सलीम ने संगठन के पदाधिकारियों का आभार जताते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वह पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि किसान-मजदूरों के हितों के लिए कार्य करने के साथ संगठन को मजबूत बनाने और उसका विस्तार करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। वह ऐसा कोई कार्य नहीं करेंगे, जिससे संगठन की छवि या प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *