Breaking
26 Nov 2026, Thu

मो. शहजाद अंसारी बने भाकियू भूमि पुत्र के प्रदेश मंत्री

देहरादून:(रागिब नसीम)भारतीय किसान यूनियन भूमि पुत्र ने संगठन का विस्तार करते हुए मोहम्मद शहजाद अंसारी को उत्तराखंड प्रदेश मंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।संगठन के युवा राष्ट्रीय संगठन मंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष चौधरी विकास पंवार और राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा. धीरेन्द्र प्रताप के आदेश पर नियुक्ति पत्र सौंपकर उन्हें नई जिम्मेदारी की बधाई दी गई।

इस दौरान चौधरी विकास पंवार ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि मोहम्मद शहजाद अंसारी संगठन की मर्यादा और नीतियों का पालन करते हुए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ किसान और मजदूरों की आवाज बुलंद करेंगे। साथ ही संगठन को मजबूत करने और उसके विस्तार में अहम भूमिका निभाएंगे।वहीं, जिम्मेदारी मिलने पर मोहम्मद शहजाद अंसारी ने संगठन के पदाधिकारियों का आभार जताते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वह पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि किसान-मजदूरों के हितों के लिए कार्य करने के साथ संगठन को मजबूत बनाने और उसका विस्तार करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। वह ऐसा कोई कार्य नहीं करेंगे, जिससे संगठन की छवि या प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *