Breaking
26 Nov 2026, Thu

डीपीएस रानीपुर में इंटर-डीपीएस नेशनल एथलेटिक मीट का भव्य उद्घाटन, 40 स्कूलों के 350 खिलाड़ी ले रहे भाग

हरिद्वार:(चीफ एडिटर) दिल्ली पब्लिक स्कूल रानीपुर में इंटर-डीपीएस नेशनल एथलेटिक मीट (बालक ओपन)-2026 का सोमवार को भव्य उद्घाटन हुआ। दो दिवसीय इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से आए 40 डीपीएस विद्यालयों के लगभग 350 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि भेल के महाप्रबंधक एवं डीपीएस रानीपुर के पीवीसी नरेंद्र सिंह राणा ने ध्वजारोहण कर किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने स्वागत गीत एवं प्रेरणादायी प्रस्तुतियों से अतिथियों का स्वागत किया।

मुख्य अतिथि ने प्रतिभागी टीमों की सलामी ली। उन्होंने कहा कि खेल स्वस्थ जीवन का आधार हैं। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और खेल भावना का विशेष महत्व है। हार-जीत से अधिक महत्वपूर्ण अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना है।मुख्य अतिथि नरेंद्र सिंह राणा, विशिष्ट अतिथि आशीष गुप्ता एवं प्रधानाचार्य डॉ. अनुपम जग्गा ने संयुक्त रूप से गुब्बारे छोड़कर प्रतियोगिता के शुभारंभ की घोषणा की। छात्र आदित्य सिंह ने सभी प्रतिभागियों को खेल भावना की शपथ दिलाई, जबकि छात्र सौमिल ने मशाल प्रज्ज्वलित की। डीपीएस बैंड की प्रस्तुति ने समारोह को और आकर्षक बना दिया।प्रधानाचार्य डॉ. अनुपम जग्गा ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि डीपीएस रानीपुर इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता की मेजबानी करते हुए गौरवान्वित महसूस कर रहा है। प्रतियोगिता में दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, भाला फेंक, चक्का फेंक सहित विभिन्न स्पर्धाएं होंगी।

100 मीटर दौड़ के क्वालिफाइंग राउंड में डीपीएस विशाखापट्टनम के पी. संमुख, फरीदाबाद के विहान खन्ना, आगरा के अभय प्रताप, दुलियाजान के अनुकरण, नाचाराम के रेहांश, बाल्को के अर्थव अग्रवाल, मथुरा रोड के दारिम अहमद तथा भोपाल के प्रीत चौधरी ने फाइनल में जगह बनाई।400 मीटर दौड़ में फरीदाबाद के सागर सैनी, वसंत कुंज के अनिकेत, मेरठ के आदित्य, दुलियाजान के आदित्य, बाल्को के विकल्प, ग्रेटर नोएडा के आदित्य चौहान, सिद्धार्थ विहार के अंतरिक्ष तथा भोपाल के सिद्धार्थ डामर ने फाइनल के लिए क्वालिफाई किया।800 मीटर दौड़ के फाइनल में फरीदाबाद के सागर सैनी ने प्रथम, दुर्ग के इशांत कुमार ने द्वितीय तथा आजाद नगर के शान पंत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

चक्का फेंक के फाइनल में फरीदाबाद के देव ने प्रथम, दुर्ग के जाविन धनवानी ने द्वितीय तथा दुर्गापुर के सौमाल्य देशमुख ने तृतीय स्थान हासिल किया।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *