Breaking
8 Jun 2026, Mon

12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर तनीषा निरवाल को किया गया सम्मानित, क्षेत्र में खुशी की लहर

रुड़की (ज़ीशान मलिक): रुड़की की होनहार छात्रा तनीषा निरवाल ने 12वीं कक्षा की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर न केवल अपने माता-पिता बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। गणपति विहार निवासी राजेश निरवाल की पुत्री तनीषा को इस उपलब्धि पर रेलवे बोर्ड की सदस्य एवं उत्तरांचल पंजाबी महासभा की महानगर अध्यक्षा पूजा नंदा, वरिष्ठ समाजसेवी सुभाष नंबरदार, भाजपा नेता पंकज नंदा और समाजसेवी सार्थक छाबड़ा ने सम्मानित किया।

समारोह के दौरान तनीषा को स्मृति चिन्ह भेंट कर बधाई दी गई और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। पूजा नंदा ने कहा कि तनीषा जैसे मेधावी छात्रों को सम्मानित कर समाज में शिक्षा के प्रति सकारात्मक संदेश दिया जाता है। उन्होंने तनीषा के अभिभावकों को भी बधाई देते हुए कहा कि बच्चे की सफलता में परिवार का सहयोग अहम होता है।

समाजसेवी सुभाष नंबरदार ने कहा कि तनीषा की सफलता पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। भाजपा नेता पंकज नंदा ने कहा कि प्रतिभावान छात्रों को यदि सही मार्गदर्शन मिले तो वे देश का भविष्य बदल सकते हैं। समाजसेवी सार्थक छाबड़ा ने भी तनीषा को निरंतर प्रोत्साहन देने की बात कही।

इस मौके पर तनीषा के माता-पिता राजेश और रेखा निरवाल ने सभी अतिथियों और समाज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बेटी की सफलता उनके लिए सपनों के सच होने जैसा है। उन्होंने कहा कि बच्चों को यदि सकारात्मक माहौल मिले तो वे किसी भी ऊंचाई को छू सकते हैं।

समारोह के अंत में मिठाई वितरण के साथ बधाइयों का सिलसिला चलता रहा। इस दौरान निहारिका, नैंसी, ओम, हर्षित, नीरवाल, हर्षिव सहित अनेक स्थानीय लोगों ने भी तनीषा को शुभकामनाएं दीं और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *