Breaking
21 Apr 2026, Tue

“गांव अत्मलपुर बोंगला के होनहार छात्र शिवम चौहान ने सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में 85.2% अंक प्राप्त कर किया अपने परिजनों का नाम रौशन”

 

हरिद्वार:(मनन ढींगरा)संघर्ष से सफलता तक – जब लक्ष्य बड़ा हो, तो मेहनत ही राह दिखाती है। गांव अत्मलपुर बोंगला के होनहार छात्र शिवम चौहान ने सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में 85.2% अंक प्राप्त कर पूरे गांव, अपने परिवार और विद्यालय का नाम गर्व से ऊँचा कर दिया है।

पिता संजय चौहान और माता अर्चना चौहान ने इस सफलता का श्रेय शिवम की दिन-रात की मेहनत और आत्मविश्वास को दिया है। शिवम ने बिना किसी कोचिंग के स्वअध्ययन के बल पर यह उत्कृष्ट परिणाम हासिल किया है, जो आज के युवाओं के लिए एक प्रेरणा है।

उनका सपना एमबीबीएस करके एक कुशल चिकित्सक बनने का है,ताकि वे डॉक्टर बनकर समाज की सेवा कर सकें और देश के लिए योगदान दे सकें। शिवम का मानना है कि यह सब उनके माता-पिता के आशीर्वाद, मार्गदर्शन और खुद की लगन से संभव हो पाया।

इस उपलब्धि पर पूरे परिवार ने शिवम को उत्साह और आशीर्वाद देकर आगे की तैयारी के लिए प्रेरित किया। शिवम की यह सफलता यह दिखाती है कि सीमित संसाधन होने पर भी अगर संकल्प मजबूत हो, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता। गांव के युवाओं के लिए शिवम आज एक प्रेरणास्तंभ बन चुके हैं।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *