Breaking
21 Apr 2026, Tue

अपर तहसीलदार रूड़की का पेशकार 10 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार

रूड़की:(रागिब नसीम)अपर तहसीलदार रूड़की के पेशकार रोहित को रू0 10,000/- रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किये जाने के सम्बन्ध में।अपर तहसीलदार रूड़की के पेशकार रोहित को रू0 10,000/- रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किये जाने के सम्बन्ध में।”

शिकायतकर्ता द्वारा सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री न0 “1064 ” पर शिकायत अंकित करायी गयी कि, उसकी बहन की कृषि भूमि का वाद न्यायालय तहसीलदार रुड़की में चल रहा था, जिसमें दिनांक 24/3/25 को न्यायालय द्वारा एक पक्षीय आदेश कर दिये गये, जिस कारण उनके द्वारा दिनांक 21/4/25 को एक रेस्टोरेशन प्रार्थना पत्र पुनः सुनवाई हेतु दिया गया था, उक्त पत्रावली पर कार्यवाही कराये जाने के एवज मे अपर तहसीलदार रुड़की के पेशकार रोहित द्वारा 25,000 रिश्वत की माँग की जा रही है। शिकायतकर्ता रिश्वत नही देना चाहता है एवं ऐसे भ्रष्ट सरकारी कर्मचारी के विरूद्ध कार्यवाही चाहता हैं।

उक्त शिकायत पर सतर्कता अधिष्ठान सैक्टर देहरादून की ट्रैप टीम द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 19/5/2024 को अभियुक्त रोहित पुत्र श्री रामपाल सिंह निवासी मकान न0 273 ग्राम कस्बा रुड़की, थाना रुड़की जनपद हरिद्वार, को शिकायतकर्ता से 10,000/- रूपये (दस हजार रूपये) की रिश्वत लेते हुये, स्वतन्त्र गवाहों के समक्ष अपर तहसीलदार कार्यालय रूड़की से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी उपरान्त सतर्कता अधिष्ठान देहरादून की टीम द्वारा अभियुक्त के आवास की तलाशी व अन्य स्थानों पर चल अचल सम्पत्ति के सम्बन्ध में पूछताछ जारी है।

निदेशक सतर्कता डॉ० वी० मुरूगेसन, महोदय द्वारा ट्रैप टीम को नकद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गयी।

यदि कोई राज्य के सरकारी विभागों में नियुक्त अधिकारी/कर्मचारी, अपने पदीय कार्य के सम्पादन में किसी प्रकार का दबाव बनाकर रिश्वत की मांग करता है तथा उसके द्वारा आय से अधिक अवैध सम्पत्ति अर्जित की गयी हो, तो इस सम्बन्ध में सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री हैल्पलाइन नम्बर-1064 एवं Whatsapp हैल्पलाईन नम्बर 9456592300 पर सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में निर्भीक होकर सूचना दें।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *