Breaking
12 Sep 2026, Sat

11 लाख कॉपियों की जांच,करेंगे 4,500 शिक्षक और सिर्फ 14 दिन क्या होगा छात्रों के अंकों का फैसला?

नैनीताल:(ज़ीशान मलिक)रामनगर:उत्तराखंड में 10 वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 11 मार्च क़ो संपन्न हो गई थी.परीक्षाएं संपन्न होने के बाद अब उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तैयारियों में जुट गया है.

11 लाख उत्तर पुस्तिकाओं की जांच करेंगे 4,500 शिक्षक: प्रदेश भर में 29 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं. जहां 21 मार्च से 4,500 शिक्षक 11 लाख उत्तर पुस्तिकाओं की जांच करेंगे. खास बात ये है कि इस बार मूल्यांकन केंद्र से ही अंकों को ऑनलाइन फीड किया जाएगा. इससे रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया में तेजी आएगी और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की संभावना नहीं रहेगी, इसमें शिक्षक़ो क़ो आसानी रहेगी

आपको बता दे की इस बार पूरी प्रक्रिया को डिजिटल बनाया जा रहा है.ताकि, उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में पारदर्शिता बना रहे.अंकों को सीधे ऑनलाइन फीड किया जाएगा. ताकि, रिजल्ट समय पर और सटीक तरीके से घोषित हो सके. बोर्ड परीक्षाओं में पारदर्शिता और समयबद्धता को लेकर अभिभावकों में भी संतोष देखा जा रहा है.

अब इन लाखों छात्रों की नजरें 21 मार्च से शुरू होने वाले इस मूल्यांकन कार्य पर टिकी हैं,क्या सभी कॉपियां निष्पक्ष रूप से जांची जाएंगी? क्या कोई जल्दबाजी में नंबर काटेगा? या फिर इस बार बोर्ड अपना वादा निभाएगा और हर उत्तर पुस्तिका को पूरा समय मिलेगा?

 

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *