Breaking
15 Sep 2026, Tue

सोशल मीडिया पर सियासी भूकंप: ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ने BJP-कांग्रेस को पछाड़ा

नई दिल्ली:(जीशान मलिक)देश की सियासत और डिजिटल दुनिया में इस वक्त ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ नाम का एक सैटायर पेज तूफान मचा रहा है। महज कुछ दिनों में शुरू हुआ ये ऑनलाइन व्यंग्य अभियान इंस्टाग्राम पर भारत का सबसे बड़ा राजनीतिक ट्रेंड बन गया है।

21 मई को जैसे ही इस अकाउंट ने 13.4 मिलियन फॉलोअर्स का आंकड़ा पार किया, इसने सत्ताधारी BJP के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल को पीछे छोड़ दिया। BJP के ऑफिशियल पेज पर अभी 8.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं। इतना ही नहीं, मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के इंस्टाग्राम हैंडल को भी इसने पछाड़ दिया। कांग्रेस के 13.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के मीम्स और रील्स मौजूदा राजनीतिक माहौल पर तीखा व्यंग्य कर रहे हैं। युवा इसे जमकर शेयर कर रहे हैं। डिजिटल एक्सपर्ट्स का मानना है कि सैटायर अब जनता की आवाज बन रहा है और पारंपरिक पार्टियों के लिए नई चुनौती खड़ी कर रहा है।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *