Breaking
30 Jul 2026, Thu

सुराज सेवादल ने HRDA पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, आंदोलन की चेतावनी 

हरिद्वार:(जीशान मलिक) सुराज सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी ने हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण HRDA की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने प्राधिकरण पर भ्रष्टाचार और दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया है।जोशी ने कहा कि प्राधिकरण 400 से 500 वर्गफुट में मकान बना रहे आम लोगों के निर्माण को तुरंत सील कर देता है। वहीं गंगा किनारे बिना स्वीकृत नक्शे के होटल, कॉम्प्लेक्स और बड़े व्यावसायिक निर्माण धड़ल्ले से हो रहे हैं, लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं होती।

उन्होंने आरोप लगाया कि HRDA की कार्रवाई सिर्फ छोटे लोगों तक सीमित है। प्रभावशाली कॉलोनाइजरों और बड़े निर्माणकर्ताओं को संरक्षण दिया जा रहा है, जिससे आम जनता में असंतोष है।रमेश जोशी ने यह भी कहा कि जनहित में गुमनाम शिकायत करने वालों की पहचान सार्वजनिक कर दी जाती है। इसके बाद शिकायतकर्ता को झूठे मुकदमों और ब्लैकमेलिंग में फंसाने का प्रयास किया जाता है। उन्होंने कहा कि इससे प्राधिकरण की निष्पक्षता पर सवाल खड़े होते हैं।

सुराज सेवादल ने चेतावनी दी है कि यदि कार्यप्रणाली नहीं सुधरी तो संगठन HRDA के खिलाफ व्यापक जन आंदोलन करेगा। जोशी ने शासन और अधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *