
हरिद्वार:(चीफ एडिटर) चार्टर्ड अकाउंटेंट्स दिवस के अवसर पर द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ICAI की हरिद्वार शाखा ने सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत कई जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए।सेवा सप्ताह की शुरुआत वीर भगत सिंह गौ सेवा धाम, भगत सिंह चौक में हुई। शाखा के सदस्यों ने निराश्रित, बीमार और दुर्घटनाग्रस्त गौवंश के उपचार के लिए दवाइयां, फल, हरा चारा और अन्य सामग्री भेंट की। इस दौरान सीए परिवार ने वर्षों से गौवंश की सेवा कर रहे पवन भगवा का आभार जताया।


कॉलेज परिसर में वृक्षारोपण

इसके बाद एस.एम.जे.एन. पी.जी. कॉलेज परिसर में बड़ा वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए छायादार और फलदार पौधे लगाए गए। शाखा पदाधिकारियों ने सहयोग के लिए कॉलेज प्राचार्य प्रो. डॉ. सुनील कुमार बत्रा का धन्यवाद किया।सीए अंकुर अग्रवाल ने बताया कि सेवा कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे। 1 जुलाई को आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की शिक्षा के लिए पहल और स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया जा रहा है। 
प्रो. डॉ. बत्रा ने कहा कि आर्थिक जगत की रीढ़ माने जाने वाले चार्टर्ड अकाउंटेंट्स जब सामाजिक और पर्यावरणीय मुद्दों के लिए आगे आते हैं तो समाज में सकारात्मक संदेश जाता है। उन्होंने वृक्षारोपण को अस्तित्व रक्षा का जरिया बताते हुए ICAI के प्रयास की सराहना की।
इस अवसर पर सीए प्रखर गुप्ता, सीए वासु अग्रवाल, सीए अनिल जैन, सीए विकास बंसल, सीए राकेश तनेजा, सीए चित्रा नाहटा, सीए रोहित खुराना सहित बड़ी संख्या में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स और सीए परिवार के सदस्य मौजूद रहे। सभी ने समाज सेवा, पर्यावरण और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भागीदारी बढ़ाने का संकल्प लिया।

