Breaking
21 Apr 2026, Tue

सीडीओ आकांक्षा कोण्डे के द्वारा वन स्टॉप सेंटर हरिद्वार का किया गया निरीक्षण

हरिद्वार:(जीशान मलिक) मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे के द्वारा वन स्टॉप सेंटर हरिद्वार का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वन स्टॉप सेंटर मे आने वाले केस किस प्रकार के हैं,और उनका निस्तारण कैसे किया जा रहा है कि पूरी जानकारी ली, वन स्टॉप सेंटर में तैनात कर्मचारियों की स्थिति की जानकारी ली गई।

सेंटर की साफ़ सफ़ाई के बारे में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा नाराजगी जाहिर की गई, एम टी एस के द्वारा काम सही से नहीं करने के कारण उसको पद से हटाने के निर्देश जिला कार्यक्रम अधिकारी को दिये। केंद्र प्रशासिका को निर्देश दिए कि सभी सामान की सूची बनाकर प्रस्तुत करे क्या सामान उपलब्ध है। वर्तमान तक कितनी पीड़िता आई इसकी जानकारी ली।

कंप्यूटर का रखरखाव सही से करने और रिपोर्ट ऑनलाइन करने के निर्देश प्रशासिका को दिये।कामकाजी महिला छात्रावास का निरीक्षण भी सीडीओ के द्वारा किया गया। उनके द्वारा कहा गया की छात्रावास की व्यवस्था विभाग के द्वारा सही कराई जाए। जिससे कामकाजी महिलाओं को रहने के लिए सुविधाजनक स्थान मिल सके। जिला कार्यक्रम अधिकारी को पत्र प्रेषित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी सुलेखा सहगल और केंद्र प्रशासिका लक्ष्मी उपस्थित रही।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *