हरिद्वार:(चीफ एडिटर) नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने वार्ड संख्या 12 में दो सड़कों के निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। सड़क निर्माण शुरू होने पर क्षेत्रवासियों ने अध्यक्ष का फूल-मालाओं से स्वागत किया और खुशी व्यक्त की।इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि नगर पालिका का उद्देश्य प्रत्येक वार्ड में समान रूप से विकास कराना है। उन्होंने कहा कि सड़क, नाली, पेयजल, स्ट्रीट लाइट और स्वच्छता जैसी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना परिषद की सर्वोच्च प्राथमिकता है। नगर के किसी भी वार्ड की उपेक्षा नहीं होने दी जाएगी। सभी कार्य पूरी गुणवत्ता और समयबद्ध तरीके से पूरे कराए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि वार्ड 12 में इन सड़कों के बनने से स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा होगी और बरसात के दौरान होने वाली परेशानियों से भी राहत मिलेगी। नगर पालिका जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। आने वाले समय में अन्य वार्डों में भी विकास कार्यों की श्रृंखला जारी रहेगी।
कार्यक्रम में सभासद गरिमा सिंह, वीरेंद्र कुमार अवस्थी, हरिओम चौहान, डॉ. राजकुमार यादव, भाजपा मंडल महामंत्री अंशुल शर्मा, हरेंद्र कुमार, सूरज नेगी, अर्जुन चौहान, तिलकराम, वीरेंद्र, सोनू, विवेक, बबलू, भाजपा पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

