Breaking
28 Jul 2026, Tue

सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन

देहरादून:(जीशान मलिक) सहसपुर में आयोजित “सेवा, सुशासन एवं समर्पण – जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनसमस्याओं को सुना और अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।शिविर के दौरान स्थानीय निवासी बबली गुप्ता ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर बताया कि वह जूट बैग बनाकर अपनी आजीविका चलाना चाहती हैं, लेकिन इसके लिए उनके पास सिलाई मशीन नहीं है। मुख्यमंत्री ने मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को सिलाई मशीन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर अपर सचिव मुख्यमंत्री बंशीधर तिवारी के समन्वय से बबली गुप्ता को उसी दिन शाम तक सिलाई मशीन उपलब्ध करा दी गई। सिलाई मशीन मिलने से अब वह जूट बैग निर्माण कर स्वरोजगार से जुड़ सकेंगी और अपनी आजीविका मजबूत कर सकेंगी।सिलाई मशीन प्राप्त होने पर बबली गुप्ता ने मुख्यमंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सरकार की त्वरित कार्रवाई से उनके स्वरोजगार की राह आसान हो गई है।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *