Breaking
29 Jul 2026, Wed

रोटरी क्लब कनखल का अधिष्ठापन समारोह संपन्न, राजीव अरोड़ा बने अध्यक्ष

हरिद्वार:(चीफ एडिटर) रोटरी क्लब कनखल का अधिष्ठापन समारोह सिडकुल स्थित एक होटल में धूमधाम से आयोजित किया गया। समारोह में नवनियुक्त अध्यक्ष राजीव अरोड़ा और सचिव मनोज का फूलमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एमपी गुप्ता एवं रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एमपी गुप्ता और विधायक आदेश चौहान ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजीव अरोड़ा एवं सचिव मनोज को बधाई दी।

उन्होंने कहा कि समाज सेवा के क्षेत्र में रोटरी क्लब कनखल का अनुकरणीय योगदान है। क्लब द्वारा गरीब और निर्धन परिवारों की मदद, स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन और जागरूकता अभियान समाज के लिए प्रेरणादाई हैं। उन्होंने लोगों से सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने का आह्वान किया।इस मौके पर क्लब के डायरेक्टर डॉ. विशाल गर्ग ने कहा कि “समाज सेवा ही रोटरी क्लब कनखल का उद्देश्य है”। उन्होंने बताया कि क्लब द्वारा पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, मलिन बस्तियों में शिक्षा और महिला उत्थान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।नवनियुक्त अध्यक्ष राजीव अरोड़ा और सचिव मनोज ने कहा कि रोटरी क्लब कनखल गंगा सफाई, रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य कैंप और शिक्षा सामग्री वितरण जैसे प्रकल्प निरंतर चलाता रहेगा।

समारोह में असिस्टेंट कमिश्नर चेतन घई, मनोज सुबुद्धि, अक्षय अग्रवाल, हरपाल सिंह, अनुभव गिरी, प्रदीप अग्रवाल, साहिल चावला, राजेश त्यागी, शालू सिंह, विवेक गिरी, आशीष सपरा, केशव जोशी, शैलेंद्र सिंह और डॉ. एचके सिंह सहित बड़ी संख्या में रोटेरियन मौजूद रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *