Breaking
12 Sep 2026, Sat

रानीपुर में शील इंस्टिट्यूट की नई शाखा का भव्य शुभारंभ

हरिद्वार:(चीफ एडिटर) कंप्यूटर एवं तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत शील इंस्टिट्यूट की रानीपुर शाखा का भव्य उद्घाटन उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने किया। समारोह में जनप्रतिनिधियों, भाजपा नेताओं, व्यापारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, गणमान्य नागरिकों और छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि वर्तमान दौर में कंप्यूटर एवं तकनीकी शिक्षा युवाओं के लिए बेहद जरूरी हो गई है। रोजगार की बदलती आवश्यकताओं के अनुरूप युवाओं को तकनीकी रूप से दक्ष बनाने में शैक्षणिक एवं प्रशिक्षण संस्थानों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने शील इंस्टिट्यूट की ओर से युवाओं को आधुनिक कंप्यूटर शिक्षा उपलब्ध कराने के प्रयासों की सराहना की।

रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने भी संस्थान का निरीक्षण कर कंप्यूटर कोर्स कर रहे छात्र-छात्राओं से मुलाकात की। उन्होंने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए तकनीकी शिक्षा को समय की आवश्यकता बताया।कार्यक्रम में भाजपा नेता डॉ. विशाल गर्ग, पूर्व राज्य मंत्री डॉ. संजय पालीवाल, शहर व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव पराशर, मृदुल कौशिक तथा सभासद विवेक (विक्की) ने शील इंस्टिट्यूट के निदेशक विभास सिन्हा को नई शाखा के शुभारंभ पर बधाई दी। राज्य मंत्री मनोज गौतम ने भी संस्थान के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

समारोह में उत्तराखंड के प्रसिद्ध गायक गोपाल भटनागर की विशेष प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही। उनके मधुर गीतों ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का खूब मनोरंजन किया और समारोह का माहौल उत्साह से भर गया।इस दौरान प्रवीण तिवारी, हिमांशु माहेश्वरी, गौरव सेठी, गगन शर्मा, रजत शर्मा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

शील इंस्टिट्यूट के निदेशक विभास सिन्हा ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल कंप्यूटर शिक्षा तक सीमित रखना नहीं, बल्कि उन्हें आधुनिक तकनीक और रोजगार की बदलती जरूरतों के अनुरूप तैयार करना है। रानीपुर शाखा के शुरू होने से क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को अपने आसपास ही गुणवत्तापूर्ण कंप्यूटर एवं तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।उन्होंने उद्घाटन समारोह में पहुंचे सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों, गणमान्य नागरिकों एवं शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया। नई शाखा के शुभारंभ को लेकर विद्यार्थियों में भी खासा उत्साह देखने को मिला।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *