Breaking
30 Jul 2026, Thu

मौसम विभाग का ‘एक्सट्रीमली सीवियर अलर्ट’: 9 जिलों में 100 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, भारी बारिश-तूफान की चेतावनी

यूपी:(जीशान मलिक) पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 9 जिलों में अगले 24 घंटे बेहद खतरनाक रहने वाले हैं। मौसम विभाग ने बरेली, बिजनौर, लखीमपुर खीरी, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, रामपुर, सहारनपुर और शामली के लिए ‘एक्सट्रीमली सीवियर अलर्ट’ जारी किया है। इन इलाकों में 80-90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी, जो 100 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं। साथ ही मूसलाधार बारिश और गरज के साथ तूफान की आशंका जताई गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक इन 9 जिलों के कुछ इलाकों में अगले 24 घंटे के अंदर हालात बिगड़ सकते हैं: बरेली, मुरादाबाद, रामपुर, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी

सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, बिजनौर

“क्या है खतरा?

1. 100 KM प्रति घंटे तक की हवाएं:कच्चे मकान, पेड़, बिजली के खंभे और होर्डिंग गिरने का खतरा।

2. भारी बारिश:निचले इलाकों में जलभराव और बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं।

3. आंधी-तूफान:बिजली गिरने और फसलों को भारी नुकसान की आशंका।

अलर्ट के बाद जिला प्रशासन ने सभी तहसीलों को सतर्क कर दिया है। NDRF-SDRF की टीमों को स्टैंडबाय पर रखा गया है। लोगों से अपील की गई है कि तूफान के दौरान घरों में रहें, बिजली के खंभों और पेड़ों से दूर रहें। किसानों को फसल और पशुओं को सुरक्षित जगह रखने की सलाह दी गई है।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *