मुरादाबाद:(आलम अंसारी)मंडलीय प्रशिक्षण केंद्र सैदपुर, मुरादाबाद में होमगार्ड जवानों के लिए नागरिक सुरक्षा का विशेष प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 145 होमगार्ड जवानों ने भाग लिया।
प्रशिक्षण के दौरान सहायक उप नियंत्रण अधिकारी सतीश कुमार और डॉक्टर शफीक अहमद, स्टाफ अफसर द्वारा जवानों को सीपीआर (Cardiopulmonary Resuscitation) एवं नागरिक सुरक्षा से संबंधित आवश्यक तकनीकों की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी जवानों को आपातकालीन स्थितियों में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई के तरीकों का प्रशिक्षण दिया गया ताकि वे जनहित में अपनी सेवाएं और अधिक सशक्त रूप से दे सकें।

