Breaking
28 Oct 2026, Wed

मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से चम्पावत के 50 लाभार्थियों को 3.80 लाख की सहायता स्वीकृत

चम्पावत:(जीशान मलिक) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से जनपद चम्पावत के 50 जरूरतमंद लाभार्थियों के लिए कुल 3 लाख 80 हजार रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। यह सहायता उपचार और आर्थिक सहयोग के लिए दी जा रही है।स्वीकृत सहायता में राजेन्द्र सिंह (बिरगुल) को गंभीर उपचार के लिए 50 हजार रुपये, केशव दत्त (ग्राम पाली) को 20 हजार रुपये, भैरव दत्त (गडकोट) को 15 हजार रुपये सहित अन्य 47 लाभार्थियों को 5 से 10 हजार रुपये की सहायता शामिल है। लाभार्थी जनपद के तामली, बजौन, अमोडी, छतकोट, सिप्टी सहित विभिन्न गांवों से हैं।

जिलाधिकारी मनीष कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि धनराशि वितरण से पूर्व सभी लाभार्थियों के आधार कार्ड, बैंक खाता सहित अन्य अभिलेखों की निष्पक्ष जांच की जाए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि चालू वित्तीय वर्ष में किसी भी लाभार्थी को दोबारा किसी सरकारी मद से सहायता न मिली हो, ताकि वास्तविक जरूरतमंदों को ही लाभ मिल सके।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *