Breaking
28 Oct 2026, Wed

प्रभारी डीएम ने किया आंगनबाड़ी, आरोग्य मंदिर और स्कूल का निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी

हरिद्वार:(जीशान मलिक) प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने औरंगाबाद स्थित आंगनबाड़ी केंद्र, आयुष्मान आरोग्यम मंदिर और प्राथमिक विद्यालय आन्नेकी प्रथम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में कई खामियां मिलने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए।

औरंगाबाद आंगनबाड़ी केंद्र में 18 अक्टूबर से बच्चों की उपस्थिति दर्ज न होने पर प्रभारी डीएम ने संबंधित कार्यकत्री का वेतन रोकने के आदेश दिए। इसके बाद आयुष्मान आरोग्यम मंदिर निरीक्षण में बंद मिला, जिस पर उन्होंने सीएमओ से स्पष्टीकरण तलब किया और स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू रखने के निर्देश दिए।प्राथमिक विद्यालय आन्नेकी प्रथम में निरीक्षण के दौरान मध्याह्न भोजन चूल्हे पर बनता मिला और गैस कनेक्शन नहीं था। स्टोर में एक्सपायरी डेट का मिल्क पाउडर और बिना बंटी करीब 500 किताबें मिलीं। भोजन माता भी अनुपस्थित पाई गईं, जिस पर प्रभारी डीएम ने भोजन माता और प्रधानाचार्य का वेतन रोकने के निर्देश दिए।हालांकि, निरीक्षण के दौरान बच्चों से संवाद में शिक्षा की गुणवत्ता संतोषजनक पाई गई। प्रभारी डीएम ने कहा कि सरकारी संस्थानों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *