मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर परिसर में किया ‘जनता दर्शन’, सुनीं जनता की समस्याएं
गोरखपुर, आलम अंसारी 01 जुलाई 2025
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में विभिन्न जनपदों से आए आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं।
जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी व्यक्तिगत, पारिवारिक, भूमि विवाद, इलाज, पेंशन, रोजगार, सुरक्षा व प्रशासनिक समस्याएं लेकर मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे।

मुख्यमंत्री ने एक-एक व्यक्ति की बात ध्यानपूर्वक सुनी और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी शिकायतकर्ता को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए और उनकी समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रदेश सरकार आम जनमानस की सेवा, सुरक्षा और सुशासन के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है

