Breaking
8 Jun 2026, Mon

महावीर जयंती का अवकाश 30 मार्च को, 31 मार्च को खुलेंगे सरकारी कार्यालय

हरिद्वार:(ज़ीशान मलिक)हरिद्वार में महावीर जयंती का अवकाश 31 मार्च के बजाय 30 मार्च को होगा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आदेश जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि उत्तराखण्ड शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, देहरादून द्वारा जारी विज्ञप्ति/संशोधन, दिनांक 20 मार्च 2026 के क्रम में जनपद हरिद्वार में महावीर जयंती के सार्वजनिक अवकाश में संशोधन किया गया है।

“पूर्व में जारी अधिसूचना…

पूर्व में जारी अधिसूचना दिनांक 24 दिसम्बर 2025 के अनुसार महावीर जयंती का सार्वजनिक अवकाश दिनांक 31 मार्च 2026 को घोषित किया गया था।

“संशोधित अवकाश”

किन्तु शासन द्वारा संशोधन करते हुए अब महावीर जयंती का सार्वजनिक अवकाश दिनांक 30 मार्च 2026 (सोमवार) को घोषित किया गया है।

“31 मार्च को खुलेंगे सरकारी कार्यालय!

इस संबंध में यह भी स्पष्ट किया गया है कि दिनांक 31 मार्च 2026 (मंगलवार) को जनपद के समस्त शासकीय/अर्धशासकीय कार्यालय पूर्ववत् खुले रहेंगे तथा नियमित कार्य संपादित किया जाएगा।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *