Breaking
6 Jun 2026, Sat

भगवानपुर पुलिस का खेलपुर में सर्च ऑपरेशन: 200 वाहन चेक, 13 संदिग्ध जब्त  

भगवानपुर:(जीशान मलिक)वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए भगवानपुर पुलिस ने सुबह खेलपुर गांव में बड़ा चेकिंग अभियान चलाया। SSP नवनीत सिंह के निर्देश पर कोतवाली भगवानपुर पुलिस ने गांव की गलियों और आने-जाने वाले रास्तों पर वाहनों का सत्यापन किया।

अभियान के दौरान पुलिस ने 200 से अधिक वाहनों और उनके कागजात की जांच की। मालिकाना हक साबित न होने और नंबर प्लेट न होने पर 13 संदिग्ध वाहनों को मौके पर जब्त कर लिया गया। पुलिस इन वाहनों की विस्तार से तस्दीक कर रही है।पिछले कुछ समय से इलाके में संदिग्ध और बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों की शिकायतें मिल रही थीं। साथ ही बिना मालिक की जानकारी और जरूरी कागजात के वाहन खरीदने-बेचने के मामले भी सामने आए थे। इन्हीं पर लगाम लगाने के लिए SSP ने सख्त निर्देश दिए थे।

पुलिस ने ग्रामीणों को स्पष्ट संदेश दिया कि यह अभियान किसी को परेशान करने के लिए नहीं, बल्कि गांव को अपराधमुक्त बनाने के लिए है। पुलिस ने आमजन से अपील की कि सेकेंड हैंड वाहन खरीदते समय सभी कागजात की सही जांच कर लें और अपने वाहन बिना नंबर प्लेट या अधूरे कागजात के न चलाएं।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *