Breaking
6 Jun 2026, Sat

NEET UG Re-Exam: 21 जून को होगी नीट री-एग्जाम, अगले साल से ऑनलाइन होगी परीक्षा

नई दिल्ली:(जीशान मलिक)नीट यूजी (NEET-UG) परीक्षा रद्द होने के बाद शिक्षा मंत्रालय ने नई तारीखों का ऐलान कर दिया है। अब नीट री-एग्जाम 21 जून को आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही शिक्षा मंत्रालय ने परीक्षा प्रणाली में बड़े सुधारों की घोषणा करते हुए साफ किया है कि अगले साल से नीट यूजी परीक्षा पूरी तरह से ऑनलाइन (कंप्यूटर बेस्ड) आयोजित की जाएगी।

छात्रों को बड़ी राहत: कोई फीस नहीं, परीक्षा के लिए मिलेगा अतिरिक्त समय

शिक्षा मंत्री ने बताया कि परीक्षा रद्द होने के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने पहले ही छात्रों की फीस वापस करने की सूचना दे दी थी। उन्होंने स्पष्ट किया।”आगामी री-एग्जाम के लिए छात्रों से कोई फीस नहीं ली जाएगी। विद्यार्थियों पर कोई भी अतिरिक्त आर्थिक बोझ न आए, यह हमारा दायित्व है।”

इस बार परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों की सहूलियत के लिए मंत्रालय ने कई अहम फैसले लिए हैं:

15 मिनट का अतिरिक्त समय: इस साल परीक्षा की अवधि को 15 मिनट बढ़ा दिया गया है। पेपर दोपहर 2:00 बजे से शुरू होकर शाम 5:15 बजे तक चलेगा।

मनपसंद परीक्षा शहर चुनने का मौका: छात्र अपनी सुविधा के अनुसार परीक्षा का शहर (Exam City) बदल सकेंगे। इसके लिए विंडो एक हफ्ते तक खुली रहेगी।

एडमिट कार्ड: री-एग्जाम के लिए छात्रों के एडमिट कार्ड 14 जून तक जारी कर दिए जाएंगे

इस बड़े फैसले से जहां इस साल परीक्षा देने वाले लाखों छात्रों को मानसिक और आर्थिक राहत मिली है, वहीं अगले साल से परीक्षा को ऑनलाइन करने के फैसले को पेपर लीक जैसी गड़बड़ियों को रोकने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *