Breaking
6 Jun 2026, Sat

विधायक ने पकड़ी खामी, CMO ने कसी नकेल: मंगलौर CHC प्रभारी को अल्टीमेटम

हरिद्वार:(जीशान मलिक) मंगलौर विधानसभा क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में फैली अव्यवस्थाओं और स्टाफ की कार्यशैली पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) हरिद्वार ने कड़ा रुख अपनाया है। विधायक के औचक निरीक्षण में मिली खामियों के बाद CMO ने केंद्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी कर तत्काल व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए हैं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी पत्र (संख्या: स्था0विविध/2026-27/732) के अनुसार, मंगलौर विधायक ने पिछले दिनों CHC का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान अस्पताल की बदहाली देखकर विधायक ने गहरा रोष व्यक्त किया था। निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर अस्पताल में निम्नलिखित गंभीर खामियां पाई गईं:

स्टाफ की लापरवाही: चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ अपने कर्तव्यों के प्रति उदासीन पाए गए।

दुर्व्यवहार की शिकायत:अस्पताल आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों के साथ स्टाफ का व्यवहार संतोषजनक नहीं मिला।

गंदगी का अंबार:अस्पताल परिसर में साफ-सफाई की स्थिति अत्यंत दयनीय पाई गई, जिससे संक्रमण का खतरा बना रहता है।

“चेतावनी के बाद भी नहीं सुधरे हालात”

CMO ने पत्र में स्पष्ट किया कि पूर्व में भी सभी चिकित्सा अधीक्षकों को मौखिक और लिखित रूप से व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद मंगलौर CHC में स्थिति जस की तस बनी हुई है, जिसे घोर लापरवाही माना गया है।

प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि वे अपने स्तर से स्वास्थ्य सेवाओं और स्वच्छता व्यवस्था को तुरंत सुधारें और की गई कार्रवाई की रिपोर्ट कार्यालय को सौंपें। भविष्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *