देहरादून:(जीशान मलिक) भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून के पूर्वानुमान के बाद राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (SEOC) ने उत्तराखंड के 9 जिलों में भारी बारिश, आकाशीय बिजली और तेज आंधी को लेकर अलर्ट जारी किया है। ड्यूटी ऑफिसर की ओर से सभी जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर तत्काल एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।
“कहां-कहां है ऑरेंज अलर्ट”
देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, पिथौरागढ़, ऊधमसिंह नगर, चम्पावत और अल्मोड़ा जिलों में 11 जून और 12 जून 2026 को कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि और 50-60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।राज्य के बाकी जिलों में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने, बिजली गिरने और गर्जन की संभावना है। साथ ही पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं तेज से अति तीव्र वर्षा हो सकती है। इनके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
SEOC के 15 बड़े निर्देश:
1. ट्रैकिंग पर रोक: पर्वतीय क्षेत्रों में ट्रेकर ट्रैकिंग पर जा रहे हों तो बरसात की अवधि में अनुमति न दी जाए।
2. उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पर्यटकों का प्रवेश बंद किया जाए।
3. NH, PWD, BRO की सड़कें बाधित होने पर तत्काल खुलवाएं।
4. IRS प्रणाली के सभी अधिकारी और नोडल अधिकारी हाई अलर्ट पर रहेंगे।
5. थाने-चौकी वायरलेस सहित हाई अलर्ट पर रहें। किसी भी अधिकारी का मोबाइल स्विच ऑफ नहीं रहेगा।
6. स्कूलों में सावधानी:विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए स्कूलों में विशेष सतर्कता बरतें।
7. नालियों-कलवर्टों के अवरोध नगर व कस्बाई क्षेत्रों में तुरंत हटाए जाएं।
8. फंसे लोगों के लिए खाद्य सामग्री व मेडिकल की व्यवस्था रखी जाए।
“आपदा कंट्रोल रूम नंबर”
किसी भी आपदा की सूचना SEOC/राज्य आपदा नियंत्रण कक्ष के नंबर 0135-2710335, 2664314, 2664315, 2664316 पर दें। टोल फ्री: 1070, 9058441404, 8218867005 फैक्स: 0135-2710334।

