Breaking
13 Jun 2026, Sat

पीएम मोदी बने सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले प्रधानमंत्री, रुड़की में भाजपा का हवन

रुड़की:(जीशान मलिक)देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने के ऐतिहासिक अवसर पर भाजपा जिला रुड़की ने सिद्धबली बाला जी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना व हवन का आयोजन किया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच राष्ट्र की उन्नति, समृद्धि और जनकल्याण की कामना की गई।कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह, कैबिनेट मंत्री व रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा, पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, कुंवरानी देवयानी सिंह, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गिरी, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता व स्थानीय नागरिक शामिल हुए। सभी ने भगवान बालाजी महाराज के समक्ष पीएम मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और राष्ट्रसेवा के अथक अभियान की निरंतर सफलता के लिए प्रार्थना की। हवन के बाद भजन-कीर्तन में श्रद्धालुओं ने उत्साह से भाग लिया।

भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह ऐतिहासिक कीर्तिमान भारतीय लोकतंत्र की मजबूती, देशवासियों के अटूट विश्वास और जनसेवा के प्रति उनकी समर्पित भावना का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने दूरदर्शी नेतृत्व, कठोर परिश्रम और राष्ट्र प्रथम की भावना से भारत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। गरीब कल्याण, सुशासन, महिला सशक्तिकरण, युवाओं के विकास और सांस्कृतिक पुनर्जागरण में उनके कार्य अभूतपूर्व हैं।कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत आज विश्व मंच पर एक मजबूत, आत्मनिर्भर और प्रभावशाली राष्ट्र के रूप में स्थापित हुआ है। राष्ट्रीय सुरक्षा को सुदृढ़ करने, आधारभूत संरचना के विकास, गरीबों के उत्थान और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में उनका योगदान ऐतिहासिक है।कार्यक्रम आयोजक कुंवरानी देवयानी सिंह ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर नई पहचान बनाई है और देश आत्मविश्वास के साथ प्रगति के पथ पर अग्रसर है।

कार्यक्रम में अक्षय प्रताप सिंह, संजय अरोड़ा, संजीव तोमर, सतीश सैनी, सुशील रावत, अंकित गौतम, मंडल अध्यक्ष बृजमोहन सैनी, सुमित अग्रवाल, बीएल अग्रवाल, कविश मित्तल समेत वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के स्वस्थ, दीर्घ व यशस्वी जीवन की कामना की। सभी ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बनने का लक्ष्य शीघ्र प्राप्त करेगा। अंत में राष्ट्रहित और जनसेवा के संकल्प को दोहराया गया।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *