Breaking
17 Sep 2026, Thu

बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ी भीड़: 25 शिकायतें दर्ज, 5 का मौके पर निस्तारण 

रुड़की:(जीशान मलिक) नगर पंचायत रामपुर के सालियर साल्हापुर स्थित रविदास मंदिर में सोमवार को डॉ. भीमराव अम्बेडकर समाज कल्याण बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में समाज कल्याण योजनाएं एवं अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष, राज्यमंत्री स्तर देशराज कर्णवाल ने शिरकत की।

शिविर में वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, छात्रवृत्ति, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड और आवास योजना से जुड़ी समस्याएं सुनी गईं। सैकड़ों की संख्या में स्थानीय नागरिक पहुंचे। कुल 25 शिकायतों का पंजीकरण किया गया, जिनमें से 5 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतें संबंधित विभागों को भेज दी गईं।

राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल ने जिला समाज कल्याण अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी समेत सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी पात्र लाभार्थियों के आवेदन आज ही ऑनलाइन किए जाएं और 15 दिन के भीतर उनका निस्तारण सुनिश्चित हो।

इस मौके पर कर्णवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार का संकल्प है कि अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे। बहुउद्देशीय शिविर इस दिशा में प्रभावी पहल है। अधिकारी इसे औपचारिकता न मानें और हर समस्या का गंभीरता से समाधान करें।

शिविर में पात्र लाभार्थियों के पेंशन और आयुष्मान कार्ड के आवेदन भी मौके पर ही भरवाए गए। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष, सदस्यगण, अधिशासी अधिकारी रामपुर, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, मंडल पदाधिकारी और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *