Breaking
6 Jun 2026, Sat

पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चन्द्र खंडूड़ी के निधन पर उत्तराखंड में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित

देहरादून:(जीशान मलिक)उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और मेजर जनरल भुवन चन्द्र खंडूड़ी के आकस्मिक निधन पर राज्य सरकार ने तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। अपर सचिव महावीर सिंह चौहान की ओर से जारी आदेश के अनुसार 19 मई से 21 मई 2026 तक पूरे प्रदेश में राजकीय शोक रहेगा।

आदेश के मुताबिक 19 मई से तीन दिन तक राज्य के सभी सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। इस दौरान कोई भी शासकीय मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा।पूर्व मुख्यमंत्री खंडूड़ी की अंत्येष्टि 20 मई 2026 को पुलिस सम्मान के साथ संपन्न कराई जाएगी। अंत्येष्टि के दिन राज्य सरकार के समस्त कार्यालय बंद रहेंगे।मेजर जनरल भुवन चन्द्र खंडूड़ी उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रहे हैं। सेना से सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने राजनीति में प्रवेश किया और प्रदेश के विकास में अहम भूमिका निभाई। उनके निधन से प्रदेश में शोक की लहर है।

यह आदेश समस्त प्रमुख सचिव, पुलिस महानिदेशक, मंडलायुक्त गढ़वाल-कुमाऊं, सभी विभागाध्यक्ष और जिलाधिकारियों को भेजा गया है। सूचना विभाग को दैनिक समाचार पत्रों में प्रेस विज्ञप्ति जारी करने को कहा गया है।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *