Breaking
28 May 2026, Thu

सोशल मीडिया पर गोवंश को लेकर आपत्तिजनक वीडियो वायरल करना पड़ा महंगा, ज्वालापुर पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

हरिद्वार:(जीशान मलिक) ज्वालापुर से सोशल मीडिया पर गोवंश के प्रति अभद्र टिप्पणी वाला वीडियो वायरल करना एक युवक को भारी पड़ गया। ज्वालापुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को धारा 170 बीएनएसएस के तहत हिरासत में ले लिया है।कुछ दिन से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था। इसमें एक युवक गोवंश को लेकर आपत्तिजनक और अभद्र शब्दों का प्रयोग कर रहा था। वीडियो से आमजन की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही थीं और लोगों में आक्रोश था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए ज्वालापुर पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया। जांच के बाद आरोपी की पहचान जीशान पुत्र अब्दुल करीम, निवासी मोहल्ला घोसियान, कोतवाली ज्वालापुर के रूप में हुई।पुलिस टीम ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान जीशान ने अपने कृत्य पर खेद जताते हुए अभद्र शब्दों के लिए माफी मांगी।

पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए युवक को बीएनएसएस की धारा 170 के अंतर्गत हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।ज्वालापुर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सोशल मीडिया पर कोई भी ऐसी पोस्ट या वीडियो शेयर न करें जिससे किसी की धार्मिक भावनाएं आहत हों या कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़े।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *