उत्तरप्रदेश:(इसरान अली) यूपी के बरेली की दरगाह आला हजरत में 107वें उर्स-ए-रज़वी का तीन दिवसीय कार्यक्रम कुल शरीफ की रस्म के साथ समाप्त हो गया है।बुधवार दोपहर 2:38 बजे सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन रज़ा क़ादरी की दुआ के साथ लाखों जायरीन ने शांति और प्रगति की की दुआ की।
समाजसेवी एवं मीडिया प्रभारी जीशान मलिक ने कहा बरेली से गया मोहब्बत का पैगाम उर्स-ए-रज़वी का समापन न सिर्फ धार्मिक आस्था का प्रतीक बना बल्कि इसने यह संदेश भी दिया कि बरेली शरीफ से हमेशा अमन और मोहब्बत का पैगाम ही देश-दुनिया तक पहुंचा है। लाखों जायरीन के हुजूम और सख्त सुरक्षा प्रबंधन ने एक बार फिर साबित कर दिया कि आस्था और व्यवस्था का संगम बरेली की पहचान है।

