Breaking
28 Oct 2026, Wed

बदलते दौर में नवाचार के साथ काम करें अधिकारी: अपर निदेशक

देहरादून/पौड़ी:(जीशान मलिक) शिक्षा विभाग की मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक एवं अभिमुखीकरण कार्यशाला आयोजित की गई। बैठक में उप शिक्षाधिकारियों को विभागीय योजनाओं और नवीन व्यवस्थाओं की जानकारी दी गई।

अपर निदेशक गढ़वाल मंडल प्रमेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में नई चुनौतियां सामने आ रही हैं। ऐसे में अधिकारियों को सकारात्मक दृष्टिकोण और नवाचार के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और आपसी समन्वय पर जोर दिया।कार्यशाला में वित्तीय प्रबंधन, एसएनए स्पर्श प्रणाली, आईएमएमएस पोर्टल, पीएम पोषण योजना, निपुण भारत मिशन, आरटीई, छात्रवृत्ति योजनाओं और यू-डाइस व अपार आईडी सहित विभिन्न डिजिटल पोर्टलों पर चर्चा की गई। साथ ही जूता-बैग, गणवेश, पाठ्य पुस्तक वितरण और पीएमश्री विद्यालयों की समीक्षा की गई।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *